गोरखपुर, फरवरी 26 -- सचित्र गोरखपुर, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश संस्थान, लखनऊ द्वारा राष्ट्रीय उमाकांत मालवीय युवा बाल साहित्य सम्मान- 2024 इस बार गोरखपुर की मल्लिका वर्मा को देने की घोषणा हुई है। मल्लिका ने अपने कैरियर की शुरुआत विज्ञान एवं खेल पत्रकारिता/लेखन के साथ की। देश की प्राचीन संस्था-विज्ञान परिषद् प्रयाग (इलहाबाद) द्वारा उन्हें राष्ट्रीय डॉ गोरख प्रसाद विज्ञान पुरस्कार सहित कई अन्य पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं। मल्लिका वर्मा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पक्की बाग के सरस्वती विद्या मंदिर से ग्रहण की और एमबीए करने के बाद वर्तमान में नई दिल्ली स्थित बैंक में अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। मल्लिका वर्मा की माता दुर्गेश नंदिनी वर्मा एवं मामा संजय वर्मा भी पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...