पिथौरागढ़, मई 16 -- संतोष, पिथौरागढ़। नगर के मल्लिकार्जुन विद्यालय ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले स्कूल के मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मल्लिकार्जुन स्कूल के मैनेजर हरीश जोशी ने कहा कि दसवीं और बारहवीं बोर्ड में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बारहवीं बोर्ड में तो छात्रा प्रियंका तिवारी ने सबसे अधिक अंक हासिल कर जिला टॉप कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि सफलता निरंतर परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास से प्राप्त होती है। यह भी पढ़ें- विज्ञापन हित की खबर : विद्याविहार करियर प्लस के विद्यार्थियों की शानदार सफलता

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...