मल्लिकार्जुन में बाल कवियों ने कविताओं के जरिए रखी समस्याएं
पिथौरागढ़, मई 9 -- प्रकाश पांडेय, पिथौरागढ़। नगर के ऐंचोली स्थित मल्लिकार्जुन स्कूल में बच्चों की पत्रिका बालप्रहरी के सहयोग से आयोजित हिंदी कार्यशाला में विभिन्न कार्यक्रम हुए। शनिवार को कार्यशाला में बाल कवि सम्मेलन विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। छात्र निशांत की अध्यक्षता में आयोजित बाल कवि सम्मेलन में आरती भट्ट समेत 35 बच्चों ने पिथौरागढ़, मेरा स्कूल, पानी की बर्बादी, फूल, पर्यावरण, मल्लिकार्जुन स्कूल, भोजन की बर्बादी, कूड़ादान, स्वच्छता अभियान, बादल, मेरा गांव, फास्ट फूड आदि विषयों पर अपनी स्वरचित कविताओं का पाठ किया। बच्चों ने सोर दर्पण, पिथौरागढ़ दर्पण, बालप्रहरी, नया जमाना, बाल वाटिका, बाल भारती, बालिका स्वर, नव प्रभात, नई ज्योति, नव ज्योति, बाल भारती, नई किरण,किशोरी स्वर, बाल विचार, सूरज, अभिव्यक्ति आदि नामों से तैयार हस्तलिखित पुस्तक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.