मल्लिकार्जुन खरगे ने ली राज्यसभा सदस्यता की शपथ, 83 की उम्र में दूसरी बार बने RS सांसद
नई दिल्ली, जून 29 -- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ले ली है। राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने उन्हें अपने चैंबर में शपथ दिलाई। उन्होंने हिंदी में शपथ ली। खरगे हाल में कर्नाटक से संसद के उच्च सदन के लिए लगातार दूसरी बार निर्वाचित हुए हैं। इस मौके पर राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश, कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, सदन के नेता जे पी नड्डा, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मौजूद रहीं। शपथ के बाद खरगे ने कहा कि फिर से राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेना और उच्च सदन में विपक्ष के नेता के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना उनके लिए गर्व और बड़ी जिम्मेदारी का विषय है। खरगे ने 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि वह जनता की चिंताओं, आकांक्षाओं और आवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.