मल्लिकार्जुन खरगे का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी कांग्रेस: डॉ. दीपिका गुड़िया
काशीपुर, सितम्बर 8 -- काशीपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सचिव डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय ने मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी की। उन्होंने आरोप लगाया कि हल्द्वानी के रामलीला मैदान में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के बाद मैदान का कथित शुद्धीकरण कर दलित नेता का अपमान किया गया। इसे कांग्रेस का कोई भी कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं करेगा। कहा कि खरगे देश के वरिष्ठतम नेताओं में से एक हैं। उनके साथ ऐसा कृत्य और अपमान, जो उत्तराखंड सरकार और भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से किया जा रहा है, बिल्कुल बर्दाश्त योग्य नहीं है। इस मामले में आवाज उठाने पर पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ एससी/एसटी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया जाना ओछी राजनीति का परिचायक है। यह भी पढ़ें- राहुल गांधी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.