मिर्जापुर, मार्च 13 -- मिर्जापुर। विंध्याचल नवरात्र मेले के शुरू होने में महज कुछ दिन शेष रह गए हैं। लिहाजा विंध्यधाम में आने वाले मातारानी के श्रद्धालुओं की सुविधा और स्वागत के लिए नगरपालिका परिषद ने तैयारियों को अंजाम तक पहुंचाने में पूरी ताकत झोंक दिया है। विंध्याचल मल्लाही घाट पीपापुल से आने वाले पैदल तीर्थ यात्रियों के गंगा स्नान करने के लिए लगभग एक किलोमीटर कच्चा रास्ता, अस्थाई शौचालय, मोबाइल शौचालय, गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा की दृष्टि से बैरिकेडिंग के साथ ही टूटी-फूटी नालियों, गलियों के मरम्मत का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू हो गया है। नगरपालिका के अधिकारियों का दावा है कि नवरात्र से पहले सभी कार्य पूरे कर लिए जाएंगे। विंध्याचल के मल्लाही घाट से गंगा पार के क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पीपापुल का निर्माण क...