हरदोई, फरवरी 14 -- मल्लावां। सीएचसी पर एक मरीज की इंजेक्शन लगने के चंद मिनटों के बाद मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ठठिया जाहिदपुर निवासी रामपाल 55 पुत्र भगवानदीन जो खेती किसानी करते थे। दमाद रामाआसरे ने बताया कि विगत कुछ दिन से कान में दर्द की समस्या थी। शनिवार को रामपाल अपने दमाद के साथ के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य से दवा ले गए थे। ड्यूटी पर तैनात डॉ. जीतेन्द्र पटेल ने रामपाल की हालत को देखकर कुछ दवा और एक इंजेक्शन बाहर से लिखकर मंगाया। इंजेक्शन लगने के बाद रामपाल ने दम तोड़ दिया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. संजय सिंह ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ होगा कि मौत किन कारणों से हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.