हरदोई, मई 6 -- मल्लावां। प्राथमिक विद्यालय शुक्लापुर में चोर कमरों के ताले काटकर बच्चों के खाने की सामग्री चुरा ले गए। प्राथमिक विद्यालय शुक्लापुर के प्रधान अध्यापक बेद प्रकाश ने प्रार्थना पत्र में बताया कि मंगलवार की रात को चोरों ने विद्यालय के दरवाजे के कुंडे तोड़कर चोरी को अंजाम दिया। चोरों ने कमरों तथा ऑफिस में रखा सामान एक पंखा, गेहूं, चावल, दाल, साउंड, बर्तन, आंगनबाड़ी से पंखा, आरो कैंट चुरा ले गए। इसके पहले भी इस विद्यालय में कई बार चोरी हो चुकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...