हरदोई, मई 12 -- मल्लावां। नगर में सोमवार देर रात बड़ा चौराहा निवासी रमन वर्मा पत्नी प्रियंका सोनी के साथ कानपुर से वापस मल्लावां लौट रहे थे। कटरा-बिल्हौर हाईवे पर पशु चिकित्सालय के सामने उनकी कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे बिजली पोल से जा टकरा गई। एयरबैग खुल जाने से दोनों की जान बच गई और बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। कोतवाल विद्यासागर पाल ने बताया दोनों को अपेक्षाकृत हल्की चोटें आईं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...