हरदोई, अप्रैल 5 -- मल्लावां। थाना कासिमपुर क्षेत्र के गांव गौसगंज निवासी रेनू देवी ने अपने पति अरुण कुमार पर मारपीट का आरोप लगाया है। बताया, वह कन्या विद्यालय मल्लावां में आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री हैं। चार अप्रैल को सुबह करीब 11:20 बजे वह ड्यूटी पर थीं, तभी पति वहां पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए चप्पल-जूतों से मारपीट करने लगा। विद्यालय के स्टाफ ने बीच-बचाव कर उन्हें बचाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...