हरदोई, मार्च 21 -- मल्लावां। बगदाद स्थित ईदगाह पर ईद उल फितर की नमाज पेश ईमाम मौलाना रिजवान ने अदा कराई। नमाज के दौरान हजारों की संख्या में उपस्थित लोगों ने मुल्क के अमन व तरक्की की दुआ मांगी। इसके अलावा सराय वाली मस्जिद में हाफिज मुस्ताक ने ईद की नमाज अदा कराई। इसके अलावा नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में भी ईद का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की बधाइयां दी। ईदगाह पर सपा नेता बृजेश वर्मा उर्फ टिल्लू भैया ने पहुंचकर लोगों के गले मिलकर ईद की बधाई दी। भाजपा नेता अनुराग मिश्रा उर्फ छोटे भइया ने भी लोगों के गले मिलकर ईद की बधाई दी। नगर पालिका अध्यक्ष पति रियाज अहमद, अध्यक्ष प्रतिनिधि परवेज आलम, पूर्व अध्यक्ष अजय मुंशी, समाजसेवी विशाल जायसवाल, युवा नेता नूर हसन मंसूरी, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष मोहम्मद खालिद खान, स...