हरदोई, मार्च 28 -- मल्लावां। कोशिया गांव निवासी रूबी पटेल ने कोतवाली में तहरीर दी है कि गांव के राजेश गांव में झूठी व आपत्तिजनक बातें फैला रहे हैं। 24 मार्च को जब राजेश से कहा तो इतनी बात पर राजेश, उसके भाई आशीष, मिथलेश, कमलेश ने पति की अनुपस्थित में घर में घुसकर जान माल की धमकी दी। भाई अमित जब राजेश के घर पूछने गया तो उसे भी पीटा, जिससे चोट आई है। पुलिस ने चार नामजद कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...