हरदोई, अप्रैल 30 -- मल्लावां। गांव जगत खेड़ा में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। इनमें एक की हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर किया गया है। गांव निवासी सियावती ने बताया कि 29 अप्रैल की रात करीब नौ बजे वह घर पर थीं, तभी गांव के परशुराम, शेर सिंह, लालता और आशुतोष लाठी-डंडों से लैस होकर घर में घुस आए और सियापति, रामस्वरूप व बच्चों के साथ मारपीट की।घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल हरदोई भेजा गया, जहां रामस्वरूप की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। हल्का इंचार्ज महमूद आलम ने बताया कि दो पक्षों में विवाद हुआ है। यह भी पढ़ें- अलग-अलग मारपीट में कई घायल, मुकदमा दर्ज एक घायल को लखनऊ रेफर किया गया है। मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.