हरदोई, मार्च 12 -- मल्लावां। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर में देवर द्वारा भाभी की पिटाई करने का मामला सामने आया है। गांव निवासी रोशनी ने कोतवाली में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 11 मार्च को उसका देवर संतराम बिना किसी बात के गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर संतराम, विपिन और फूलमती ने लात-घूंसों और डंडों से मारपीट कर दी, जिससे उसे चोटें आईं। बचाने आए उसके पति राजकुमार को भी आरोपियों ने पीट दिया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...