हरदोई, मई 19 -- मल्लावां। बहू द्वारा मायके वालों को बुलाकर पति पर जानलेवा हमला कराने का मामला सामने आया है। कौशिया मजरा ऊंचागांव निवासी हनीफ के अनुसार उनके बेटे आमीन का निकाह 30 जुलाई 2025 को शकीना से हुआ था। आरोप है कि 18 फरवरी 2026 की रात शकीना ने अपने पिता रफीक, मां रफीकुन और भाई हफीज को बुला लिया। विवाद के बाद सभी ने गाली-गलौज और मारपीट की तथा दुपट्टे का फंदा बनाकर आमीन को छत के हुक से लटका दिया। शोर सुनकर गांव वालों ने युवक को बचाया। यह भी पढ़ें- युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...