हरदोई, जनवरी 3 -- मल्लावां। कोतवाली क्षेत्र के आलापुर गांव निवासिनी सबनम ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें बताया कि बुधवार 6.30 बजे शाम को गंज जलालाबाद में अंग्रेजी शराब ठेके के पास नीम के पेड़ के नीचे पति जाबिद को नौशाद, इरफ़ान निवासी गंज जलालाबाद लाठी डंडों से मारपीट की। ज़ब में बचाने पहुंची तो गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। उन्हें बेहोशी हालत में खून से लथ पथ हालत में सीएचसी मल्लावां लाया गया। जहां से हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल रिफर कर दिया। पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों के विरुद्ध जान से मारने का मुकदमा दर्ज किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.