हरदोई, अप्रैल 9 -- मल्लावां। कोकटमऊ गांव रानी ने आरोप लगाया कि गांव के राणा सिंह और उनकी पत्नी पप्पी सिंह जबरन घूरे पर कूड़ा डाल रहे थे। आठ अप्रैल की सुबह करीब 7 बजे मना करने पर दोनों ने गाली-गलौज कर लात-घूंसों व डंडों से मारपीट की और जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने पति-पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...