मल्लावां पहुंची कलश यात्रा
हरदोई, अगस्त 20 -- मल्लावां। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की पावन कलश यात्रा गुरुवार को मल्लावां क्षेत्र के गांव गोसवा पहुंची। वहां भ्रमण कार्यक्रम हुआ। इस दौरान कलश पूजन कर संत रविदास जी के आदर्शों और संदेशों को याद किया गया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन करते हुए कलश के साथ भ्रमण किया। रास्ते भर 'जय संत रविदास जी' के जयकारे गूंजते रहे। आयोजकों ने बताया कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी सामान्ता और मानवता के प्रतीक थे। कलश यात्रा का उद्देश्य उनके विचारों को जन जन तक पहुंचाना है। कलश यात्रा एवं पूजन कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष शिवराज सिंह बाबा, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जय राम सिंह, मनोज कुमार, बिहारी लाल हंस, मन्नी लाल, संतराम, रामदास, अनुराग कुमार रहे। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: चुर्क मंडल से होकर गुजरी कलश वंदन यात्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.