हरदोई, जनवरी 13 -- मल्लावां। कस्बे के मुख्य चौराहे पर जाम की समस्या दिन-ब-दिन गंभीर होती जा रही है। ई-रिक्शा चालकों की मनमानी के चलते दिनभर में कई बार जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। चौराहे पर ई-रिक्शा इधर-उधर खड़े कर दिए जाते हैं, जिससे यातायात बाधित होता है और राहगीरों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। राघवपुर रोड पर दुकानदारों द्वारा दुकानों को आगे बढ़ाकर सड़क पर सामान सजाने से भी जाम की समस्या बढ़ गई है। अतिक्रमण के कारण सड़क की चौड़ाई कम हो जाती है, जिससे वाहनों का निकलना मुश्किल हो जाता है। मल्लावां का मुख्य चौराहा चारों दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों का प्रमुख केंद्र है, इसलिए थोड़ी सी अव्यवस्था भी लंबे जाम का कारण बन जाती है। जाम की समस्या से स्थानीय व्यापारी और आम नागरिक बेहद परेशान हैं। बाजार में आने वाले ग्राहक जाम में फंस जाते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.