बेगुसराय, दिसम्बर 17 -- वीरपुर, निज संवाददाता। बिहार में शराबबंदी है,पर ऐसा कोई गांव नहीं है जहां शराब आसानी से नहीं मिल रही हो। बेचने वालों की चांदी तो है ही,पीने वाले भी खूब पी रहे हैं। नशेबाजी करते लोगों भी आसानी से दिख जाते हैं। इसी समस्या से आजिज होकर नशा से अत्यधिक प्रभावित मल्लहडीह गांव में ग्रामीणों की बुधवार को एक बैठक बुलाई गई। इसमें शराब पीने से हो रहे नुकसान पर चर्चा की गई। नशे के शिकार लोगों से दारू-शराब का त्याग करने को कहा गया। गांव के मुखिया राजीव कुमार,बुद्धिजीवी अमरदीप सहनी,चंदन सहनी,अमर सहनी,गौतम सहनी आदि ने लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया और कहा कि शराब पर होने वाले खर्च को वे अपने बच्चों की पढ़ाई में लगाएं। लोगों से शराबबंदी कानून का सम्मान करने की अपील भी की गई। इसके बाद ग्रामीणों ने एक राय से नशा नहीं करने का सं...