लखनऊ, जून 6 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। लेसा के अपट्रॉन उपकेंद्र के मल्लपुर में पेड़ बिजली के खंभे पर गिर गया। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। आनन-फानन लोगों ने उपकेंद्र पर फोनकर बिजली बंद कराई। मौके पर पहुंचे बिजली कर्मचारियों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद बिजली चालू की। वहीं गोसाईगंज के गंगागंज फीडर लाइन में तकनीकी फॉल्ट आने के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। इससे अमेठी, गंगागंज, सलेमपुर, करीमनगर, रहमत नगर सहित कई गांव प्रभावित रहे।

नए ट्रांसफार्मर से पंचवटी एकता नगर में लौटी रोशनी पीजीआई क्षेत्र के अंबेडकर उपकेंद्र के अंतर्गत पंचवटी एकता नगर कॉलोनी के निवासियों को लंबे समय से जारी बिजली संकट से बड़ी राहत मिल गई है। हाल ही में एबीसी लाइन में फाल्ट के कारण यह क्षेत्र भीषण गर्मी में करीब 23 घंटे तक अंधेरे में डूबा रहा था। स्थानीय निवा...