बागेश्वर, अप्रैल 27 -- देवेंद्र पांड, बागेश्वर। जिले में आग की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। धरमघर रेंज के थाला, जारती आदि जंगल दो दिन से जल रहे हैं। जिला मुख्यालय से लगे मालता का जंगल भी धधक रहा है। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर माल्ता के जंगल की आग बुझाई, जबकि अन्य जंगल लगातार जल रहे हैं। सोमवार को पुलिस लाइन से आगे मल्ता के जंगल में आग लग गई। जो सड़क के करीब पहुंच गई। इस कारण वाहनों के आवागमन में खतरा पैदा हो गया। लोगों ने इसकी जानकारी दमकल विभाग को दी। सूचना के बाद फायर यूनिट तत्काल मिनी वॉटर टेंडर के साथ मौके पर पहुंची। यह भी पढ़ें- जंगल की आग होटल की ओर बढ़ने लगी, पाया काबू टीम ने लगातार पंपिंग कर आग को सड़क और आबादी क्षेत्र की ओर बढ़ने से रोका और वन संपत्ति को सुरक्षित किया। इसके अलावा फायर टीम ने सिमार क्षेत्र के जंगल की आग बुझाई। जारती व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.