दुमका, दिसम्बर 17 -- हंसडीहा, प्रतिनिधि।हंसडीहा स्थित मल्टी स्पेशलिस्ट अस्पताल में करोड़ों रुपये के स्वास्थ्य उपकरणों की चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले में पुलिस ने अब तक चार संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं चोरी किए गए कई उपकरण भी बरामद होने की सूचना है। हिरासत में लिए गए लोगों से हंसडीहा थाना एवं एसआईटी की टीम लगातार पूछताछ कर रही है। सूत्रों के अनुसार बुधवार को इस सनसनीखेज चोरी कांड का खुलासा किया जा सकता है। प्राथमिक जांच में यह बात सामने आ रही है कि चोरी की घटना किसी अकेले व्यक्ति का काम नहीं, बल्कि संगठित गिरोह की साजिश हो सकती है। जिस तरीके से अस्पताल से एसी, वेंटिलेटर, ईसीजी मशीन, इलेक्ट्रिक उपकरण और अन्य कीमती स्वास्थ्य उपकारणों की चोरी की गई उससे साफ है कि चोरों को अस्पताल की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.