गोपालगंज, जून 26 -- भोरे।भोरे में मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल खोलने के नाम पर 24.5 लाख रुपये की ठगी कर लेने का मामला सामने आया है। इस मामले में विजयीपुर थाने के पटखौली गांव राकेश कुमार वर्मा, भोरे थाने के चकरवां खास गांव के सोहेल अहमद व विजयीपुर थाने के धोबवल गांव के रवि गुप्ता ने थाने में कोरेया गांव के शमीम अहमद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

ठगी का विवरण जिसमें कहा है भोरे में एक बड़ा मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल खोलने का प्रचार-प्रसार किया गया था। अस्पताल में पूंजी लगाने वालों को प्रत्येक माह मुनाफे के रूप में एक लाख रुपये तक दिए जाने की बात कही गई थी। साथ ही निवेश करने वाले परिवार के सदस्यों का मुफ्त इलाज की बात भी कही गई। इस झांसे में आकर राकेश कुमार वर्मा ने 11 लाख 80 हजार रुपये, सोहेल अहमद ने 10 लाख 71 हजार रुपये और रवि गुप्ता ने दो लाख...