प्रयागराज, मार्च 14 -- प्रयागराज, संवाददाता। उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में आयोजित नॉर्थ सेंट्रल रेलवे इंप्लाइज संघ (एनसीआरईएस) की दो दिवसीय पीएनएम (स्थायी वार्ता तंत्र) बैठक में कर्मचारियों से जुड़े कई मुद्दों पर सहमति बनी। बैठक में महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने मल्टी स्टोरी रेलवे कॉलोनी में रेलकर्मियों और उनके परिवारों को कुकिंग गैस की सुविधा देने पर सहमति दी। गैस लाइन और कनेक्शन का कार्य रेल प्रशासन कराएगा, जबकि आवंटी मासिक या वार्षिक शुल्क देंगे।मंडल मंत्री चंदन सिंह ने बताया कि कॉलोनी में सीसीटीवी, एलईडी डिस्प्ले और कम्युनिटी हॉल भी बनाए जाएंगे। पार्किंग शुल्क, ओवरटाइम और बकाया भत्तों पर भी सहमति बनी। वहीं महामंत्री आरपी सिंह ने बैठक को कर्मचारियों के हित में सार्थक बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...