लोहरदगा, जून 25 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा किस्को प्रखंड के अरेया पंचायत स्थित मल्टी विलेज स्कीम-एमवीएस का उपायुक्त संदीप कुमार मीणा ने गुरूवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पेयजल आपूर्ति व्यवस्था से संबंधित विभिन्न घटकों का गहनता से अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, फिल्टरेशन की प्रक्रिया, एलिवेटेड सर्विस रिजर्वायर की क्षमता, लाभुकों तक पेयजल की उपलब्धता, मशीनों एवं उपकरणों की कार्यशील स्थिति सहित संपूर्ण परियोजना का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से योजना के संचालन, रखरखाव एवं जलापूर्ति की नियमितता के संबंध में जानकारी प्राप्त की। यह भी पढ़ें- डीडीसी ने कल्याण विभाग की योजनाओं एवं संस्थानों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...