भागलपुर, अप्रैल 10 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। आगामी पंचायत चुनाव मल्टी पोस्ट ईवीएम से होगा। भागलपुर के 16 प्रखंड की 238 पंचायतों में होने वाले चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग करीब 15,000 नई ईवीएम मुहैया कराएगा। पुरानी ईवीएम से पंचायत चुनाव नहीं कराया जाएगा। नई ईवीएम का भंडारण कहां होगा, इसको लेकर वेयर हाउस की तलाश जारी है। पुराने भवन में जगह नहीं है। आयोग ने जिले में ईवीएम के भंडारण के लिए वेयर हाउस की स्थापना शासकीय भवन में शीघ्र करने को कहा है। बता दें कि इस बार एक ही ईवीएम पर सभी पदों का चुनाव कराए जाने की संभावना है। अगस्त-सितंबर में चुनाव की घोषणा संभव है क्योंकि अक्तूबर में कार्यकाल पूरा हो रहा है। आयोग के सचिव ने डीएम को कहा कि वेयर हाउस के लिए पूर्व से उपलब्ध शासकीय भवन को उपयोग में लाया जा सकता है अथवा जिला निर्वाचन पदाधिकारी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.