कानपुर, मार्च 11 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी की ओर से शहर में पहली बार मल्टी डे क्रिकेट चैम्पियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए ट्रायल 14 और 15 मार्च को राष्ट्रीय क्रिकेट मैदान में आयोजित होंगे। 25 मार्च से प्रस्तावित टूर्नामेंट में अंडर-20 आयुवर्ग के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।टूर्नामेंट सचिव अंश तिवारी ने बताया कि युवा क्रिकेटरों की प्रतिभा को मंच देने के लिए मल्टी डे क्रिकेट टूर्नामेंट कराया जा रहा है। दो दिवसीय मुकाबलों में 90-90 ओवर कराकर खिलाड़ियों को स्किल संवारने का मौका दिया जाएगा। टूर्नामेंट के लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल के आधार पर किया जाएगा। ट्रायल के फॉर्म राष्ट्रीय मैदान, कानपुर साउथ मैदान, लाला स्पोर्ट्स, राम स्पोर्ट्स, रोवर्स मैदान, चंद्रा मैदान, केडीएमए में मिलेंगे। उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.