रुद्रपुर, मार्च 10 -- रुद्रपुर, संवाददाता। विधायक शिव अरोरा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर रुद्रपुर शहर की प्रमुख समस्याओं को उनके समक्ष रखा। विधायक ने शहर में बढ़ती जाम की समस्या के समाधान के लिए प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू कराने की मांग की। विधायक ने बताया कि शहर में यातायात का दबाव लगातार बढ़ रहा है और अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। शहर में स्थायी पार्किंग की समुचित व्यवस्था न होने से समस्या और गंभीर हो रही है। कहा प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग को मुख्यमंत्री घोषणा 2023 में शामिल किया गया है। विधायक ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि शहर को जाम से राहत दिलाने के लिए मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण कार्य जल्द शुरू कराया जाए। इसके साथ ही विधायक ने तराई क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.