लखनऊ, मार्च 24 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में नगर निगम की महापौर सुषमा खर्कवाल ने नगर आयुक्त गौरव कुमार के साथ मंगलवार को हजरतगंज स्थित मल्टीलेवल पार्किंग एवं केडी सिंह बाबू स्टेडियम के सामने बनी मल्टीलेवल पार्किंग का औचक निरीक्षण किया। महापौर के अचानक पहुंचने से पार्किंग परिसर में खलबली मच गई। निरीक्षण के दौरान गंदगी और अनियमितताएं मिलने पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान सबसे पहले महापौर और नगर आयुक्त हजरतगंज स्थित मल्टीलेवल पार्किंग पहुंचे। यहां लिफ्ट बंद पाई गई,जिससे आम लोगों को काफी असुविधा हो रही थी। इसके अलावा पार्किंग के बेसमेंट में अवैध रूप से कार बाजार और गैराज संचालित होता मिला।पार्किंग के सभी फ्लोर पर गंदगी का अंबार देखने को मिला, जिस पर महापौर और नगर आयुक्त ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने अपर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.