संवाददाता, मार्च 24 -- UP News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल ने मंगलवार को नगर आयुक्त गौरव कुमार के साथ हजरतगंज स्थित मल्टीलेवल पार्किंग और केडी सिंह बाबू स्टेडियम के सामने बनी मल्टीलेवल पार्किंग का औचक निरीक्षण किया। महापौर के अचानक पहुंचने से पार्किंग परिसर में हड़कंप की स्थिति बन गई। निरीक्षण के दौरान सबसे पहले महापौर और नगर आयुक्त हजरतगंज स्थित मल्टीलेवल पार्किंग पहुंचे। यहां लिफ्ट बंद पाई गई, जिससे आम लोगों को काफी असुविधा हो रही थी। इसके अलावा पार्किंग के बेसमेंट में अवैध रूप से कार बाजार और गैराज संचालित होता मिला।गंदगी पर जताई नाराजगी, सफाई के निर्देश पार्किंग के सभी फ्लोर पर गंदगी का अंबार देखने को मिला, जिस पर महापौर और नगर आयुक्त ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव और जोनल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.