मल्टीलेयर कृषि, मिलेट्स और फसल विविधीकरण पर दिया जोर
मैनपुरी, जुलाई 14 -- कृषि, संबद्ध विभागों और मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा) योजना के गवर्निंग बोर्ड की समीक्षा बैठक मंगलवार को डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई। डीएम ने निर्देश दिए कि आत्मा योजना के अंतर्गत आयोजित होने वाले कृषि प्रदर्शन केवल औपचारिकता न रहें, बल्कि वे किसानों को आधुनिक तकनीकों, उन्नत बीजों और वैज्ञानिक खेती सिखाने का प्रभावी माध्यम बनें। उन्होंने किसानों का आह्वान किया कि वे अरहर, तिल और सूरजमुखी जैसी दलहनी व तिलहनी फसलों का उत्पादन बढ़ाकर फसल विविधीकरण अपनाएं, जिससे आय बढ़ेगी और बदलती जलवायु में जोखिम कम होगा। अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे किसानों को इन फसलों के उत्पादन और विपणन की तकनीकी जानकारी दें। सीमित भूमि पर अधिक उत्पादन के लिए मल्टीलेयर कृषि प्रणाली, किन्नू सहित अन्य फलों के उत्पादन, मिलेट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.