भदोही, मई 13 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। जिला मुख्यालय पर चकबंदी विभाग के कार्मिकों के लिए निर्मित मल्टीपरपज हाल का लोकार्पण मंगलवार को डीएम शैलेश कुमार द्वारा किया गया। करीब 30.85 लाख की लागत से निर्मित भवन का निर्माण भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीड़ा) द्वारा कराया गया।इस दौरान डीएम ने कहा कि समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी अपने-अपने पटलों पर अभिलेखों एवं कार्यालयीय पत्रावलियों का सुव्यवस्थित ढंग से रख-रखाव करें। कार्यों का निष्पादन पारदर्शिता, समयबद्धता एवं जिम्मेदारी के साथ सुनिश्चित करें। कार्यालय की व्यवस्था एवं कार्यशैली ऐसी होनी चाहिए जिससे आमजन को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। शासन की मंशा के अनुरूप जनसुविधाओं को प्राथमिकता दी जा सके। यह भी पढ़ें- मल्टीपरपज हाल का डीएम किए लोकार्पण कहा कि कार्यालय परिसर में स्वच्छता, अनुशासन एवं...