बदायूं, मार्च 13 -- मुड़िया/फैजगंज बेहटा, हिटी। मल्टीपरपज स्टोर में अचानक भीषण आग लगने से भीतर रखा लगभग पूरा सामान जलकर नष्ट हो गया। आग की लपटें तेजी से फैलती चली गईं और देखते ही देखते पूरा प्रतिष्ठान चपेट में आ गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक अधिकांश सामान जल चुका था। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक इस अग्निकांड में दो करोड़ रुपये से अधिक के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। मामला फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के एमएफ हाईवे स्थित मुड़िया धुरेकी का है। रोटरी क्लब के अध्यक्ष संजय गर्ग के यहां सत्या ट्रेडर्स नाम से मल्टीपरपज स्टोर है, जहां घरेलू उपकरणों के साथ-साथ फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक सामान, फ्रिज, टीवी, एसी, गारमेंट और रोजमर्रा के उपयोग की कई प्रकार की वस्तुएं रखी जाती थीं। बुधवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.