पीलीभीत, जुलाई 10 -- पीलीभीत। हिटी साढ़े तीन साल से मलेशिया में फंसे पीलीभीत के खमरिया पुल के साजन कुमार तारकेश्वर एवं पिपरिया के हरीश कुमार के परिजनों ने अपने परिवार के युवकों को मलेशिया से घर वापसी करने की गुहाई लगाई थी। दोनों ही युवाओं को केंद्रीय राज्यमंत्री की पहल पर स्वदेश वापसी करा दी गई है। इसके बाद उनका यहां स्वागत किया गया।चार जून 2026 को किसान नेता देव स्वरूप पटेल ने परिजनों की परेशानियों को केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद को प्रार्थना पत्र देकर बताया था। इस पर केंद्रीय राज्य मंत्री ने विदेश मंत्रालय में पैरवी कर युवकों की जल्द घर वापसी कराने को कहा। मंत्रालयों ने आपसी समन्वय बना कर युवकों की घर वापसी के लिए फ्लाइट के टिकट भेजे। तीनों युवक सात जुलाई को केरल और आठ को गोरखपुर होते हुए ट्रेन से नौ जुलाई की मध्य रात्रि अपने परिजन...