मऊ, मार्च 11 -- इंदारा, हिन्दुस्तान संवाद। मलेशिया में विगत पांच मार्च को ह्रदय गति रुकने से मौत के बाद युवक का शव बुधवार की दोपहर उसके गांव खालिसपुर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। पति का शव देखते ही पत्नी किरन रोते-रोते बेहोश हो गई। बुधवार की शाम गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।सरायलखंसी थाना क्षेत्र के खालिसपुर गांव निवासी 35 वर्षीय उमा सैनी 2023 में विदेश (मलेशिया) कमाने के लिए गया था। बताया जाता है कि जब से वहां गया, तभी से स्वजन के भरण-पोषण के लिए काम करने लगा। इस बीच पांच मार्च को उसके परिजनों को फोन पर उमा सैनी के मौत की सूचना मिली। इस घटना के बाद परिजन रो-रोकर बेहाल हो गए थे। सभी शव के यहां आने का इंतजार करने लगे। उमा सैनी का शव जहाज से लखनऊ लाया गया। वहां से सड़क मार्ग से शव बुधवार की दोपहर में गांव पहुंचा तो परिजनों ...