मलेशिया में हृदयाघात से जोड़ापोखर के युवक की मौत
धनबाद, सितम्बर 8 -- जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के भूलन बरारी, लंका नगरी निवासी 39 वर्षीय भरत कुमार यादव की मौत मलेशिया में हृदयाघात से हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद से ही मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बदहवास परिजन अब भरत का पार्थिव शरीर मलेशिया से धनबाद लाने के लिए जिला प्रशासन और सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं। भरत के भाई लक्ष्मण यादव ने बताया कि भरत अगस्त 2022 में रोजगार के सिलसिले में मलेशिया गया था। पांच सितंबर को पड़ोस के एक जनरल स्टोर के फोन पर उसकी मौत की खबर आई। परिजनों ने उस नंबर पर वापस संपर्क किया, तो बताया गया कि दिल का दौरा पड़ने से भरत का निधन हो गया है। यह भी पढ़ें- Jamui News: जमुई में गरीबों के शव ढोने के लिए सरकारी वाहन नहीं, सांसद फंड से वैन की मांग भरत अविवाहित था। उसकी आकस्मिक मौत की खबर से मां गिरजा देवी,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.