मेरठ, सितम्बर 4 -- किठौर के बब्बर सिंह को मलेशिया में बादाम पैकिंग करने वाली कंपनी में नौकरी का झांसा दिया और 16 लाख की रकम हड़प ली गई। मलेशिया जाने के बाद आरोपियों ने उसका पासपोर्ट छीन लिया और नेपाल का नकली पासपोर्ट थमा दिया। इस दौरान पांच माह बंधक बनाकर पीड़ित से मजदूरी कराई गई। इस दौरान उन्हें लगातार अलग अलग एजेंट को बेच दिया जाता और काम की रकम भी नहीं दी जा रही थी। पंजाब के दो युवकों ने बब्बर सिंह की मदद की और उसे देश वापस भिजवाया। मेरठ लौटने के बाद इस मामले में तहरीर दी गई, जिसके बाद चार एजेंट पर मुकदमा दर्ज किया गया है। किठौर के असीलपुर गांव निवासी बब्बर सिंह पुत्र ओमी सिंह का संपर्क जनवरी माह में गांव निवासी ईशा से हुआ था। ईशा लोगों की विदेश में नौकरी लगवाने का काम करता था। ईशा ने ही बब्बर को मलेशिया में बादाम पैकिंग करने वाली कंपन...