मलेशिया में पैरा थ्रो बॉल चैंपियनशिप में भारत का नेतृत्व करेंगे डॉक्टर अकलीम
रुद्रपुर, मई 31 -- खटीमा। मलेशिया के कुआलालंपुर में 2 से 5 जून तक आयोजित होने वाली सेकेंड एशियन इंटरनेशनल पैरा थ्रो बॉल चैंपियनशिप में उप चिकित्सालय खटीमा के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अकलीम भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगे। इस प्रतियोगिता में भारत सहित कई देशों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। डॉ. अकलीम चिकित्सा सेवा के साथ-साथ खेलों में भी सक्रिय हैं। उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई उपलब्धियां हासिल की हैं। उनके नाम राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक, इंडोनेशिया में आयोजित पैरा थ्रो बॉल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक, श्रीलंका में रजत पदक तथा राज्य स्तरीय पैरा स्विमिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक दर्ज हैं। रविवार को उप चिकित्सालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में चिकित्सकों और कर्मचारियों ने डॉ. अकलीम को शुभकामनाओं के साथ मलेशिया के लिए रवाना किया। इस अव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.