नई दिल्ली, फरवरी 7 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को मलेशिया की दो दिवसीय यात्रा पर कुआलालंपुर पहुंचे। इस यात्रा के दौरान मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने व्यक्तिगत रूप से एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया, जो दोनों नेताओं के बीच गहरे व्यक्तिगत संबंधों को दर्शाता है। एयरपोर्ट पर सांस्कृतिक स्वागत भी किया गया, जिसमें भारत और मलेशिया की साझा विरासत को दिखाया गया। बच्चों ने दोनों देशों के झंडे लहराते हुए लाइन लगाकर पीएम मोदी का अभिनंदन किया। पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि वे अपने मित्र अनवर इब्राहिम द्वारा दिए गए गर्मजोशी भरे स्वागत से गहराई से प्रभावित हैं। भारत-मलेशिया के बीच दोस्ती को और मजबूत करने के लिए उत्सुक हैं। यह पीएम मोदी की 2015 के बाद मलेशिया की तीसरी यात्रा है, जो अनवर इब्राहिम के निमंत्रण पर हो रही है। यह भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.