रुडकी, जून 9 -- रुड़की, संवाददाता। मलेशिया में द्वितीय एशियन पैरा थ्रो बॉल चैंपियनशिप में कांस्य मेडल जीतकर लौटे खिलाड़ियों दिग्विजय सिंह और प्रदीप कुमार का आदर्श नगर में रोटरी इंटरनेशनल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश के कैंप कार्यालय में सम्मान किया गया। रवि प्रकाश ने कहा कि उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर नाम रोशन किया है। पूर्व राज्यमंत्री ठाकुर संजय सिंह ने कहा कि दोनों खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत और दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर यह साबित किया है कि दिव्यांगता सफलता की राह में बाधा नहीं बन सकती। इस अवसर पर दोनों खिलाड़ियों ने रवि प्रकाश, ठाकुर संजय सिंह तथा सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। यह भी पढ़ें- मलेशिया में कांस्य मेडल जीतने वाले पैरा थ्रो बॉल खिलाड़ियों का सम्मान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...