मलेशिया को भारतीय पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद
नई दिल्ली, अक्टूबर 9 -- मलेशिया को उम्मीद है कि इस साल वहां आने वाले भारतीय पर्यटकों की संख्या पिछले साल के बराबर रहेगी। मलेशिया के पर्यटन विभाग की मुंबई निदेशक हरियांती अबू बकर ने कहा कि इस साल जनवरी से अगस्त के बीच मलेशिया में 9.63 लाख भारतीय पर्यटक पहुंचे। इस दौरान देश में कुल 2.8 करोड़ अंतरराष्ट्रीय पर्यटक आए। पर्यटकों की यह संख्या सामान्य रफ्तार से कम रही है। इसकी मुख्य वजह पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष है। इसका असर पर्यटन क्षेत्र पर पड़ने लगा। कई देशों के बीच परिवहन संपर्क भी बंद हो गए, जिससे पूरे पर्यटन उद्योग पर प्रभाव पड़ा।बकर ने कहा, 2025 में मलेशिया में कुल 4.22 करोड़ अंतरराष्ट्रीय पर्यटक आए थे। इनमें भारत से आने वाले 15 लाख पर्यटक शामिल थे। हमारी सरकार ने इस साल भारतीय पर्यटकों की संख्या दोगुनी करके 21 लाख तक पहुंचाने का लक्ष्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.