गोड्डा, जुलाई 24 -- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरगामा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मोहन पासवान ने बरसात के मौसम में मलेरिया से बचाव को लेकर लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मलेरिया एक गंभीर लेकिन पूरी तरह उपचार योग्य बीमारी है और समय पर जांच व सही इलाज से इस पर आसानी से काबू पाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि मलेरिया संक्रमित मादा एनोफिलीज मच्छर के काटने से फैलता है। तेज बुखार, ठंड लगना, सिरदर्द, शरीर में दर्द और कमजोरी इसके प्रमुख लक्षण हैं। ऐसे लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच करानी चाहिए। डॉ. पासवान ने लोगों से घर और आसपास पानी जमा नहीं होने देने, मच्छरदानी का नियमित उपयोग करने, पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनने तथा साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि बुखार को नजरअंदाज न करें और ...