मलेरिया से बचाव को लेकर जागरूकता कार्यक्रम
गोड्डा, जून 3 -- गोड्डा एक प्रतिनिधि। राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन, गोड्डा के तत्वावधान में मलेरिया रोधी माह , जून के अवसर पर शहर के लहेरी टोला वार्ड संख्या 06 में महिला आरोग्य समिति द्वारा जन-जागरूकता कार्यक्रम एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की थीम थी मलेरिया खत्म करने की दिशा में अग्रसर: अब हम कर सकते हैं, अब हमें ही करना होगा। अर्बन कम्युनिटी फैसिलिटेटर बेबी कुमारी ने मलेरिया के लक्षणों एवं बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कपकपी के साथ तेज बुखार, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, कमजोरी, जी मिचलाना, उल्टी तथा अत्यधिक पसीना आना मलेरिया के प्रमुख लक्षण हैं। यह भी पढ़ें- जन-जागरूकता ही मलेरिया से एकमात्र बचाव: डॉ. रेखा झा उन्होंने लोगों से घर के आसपास पानी जमा नहीं होने देने, प्रत्येक रविवार को सूखा दिवस मनाने, मच्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.