धनबाद, अप्रैल 26 -- विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर शनिवार को जिले में जन जागरूकता को लेकर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस क्रम में प्रशिक्षु एएनएम, सहिया एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा सदर सीएचसी से सिविल सर्जन कार्यालय तक जागरूकता रैली निकाली गई। इसे सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी (वीबीडी) डॉ रेखा कुमारी सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद थे। रैली में शामिल स्वास्थ्य कर्मियों ने विभिन्न नारों और संदेशों के माध्यम से लोगों को साफ-सफाई बनाए रखने, पानी जमा नहीं होने देने और मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाने की अपील की।इसके यह भी पढ़ें- सदर अस्पताल में विश्व मलेरिया दिवस पर जागरुकता रैली का आयोजन साथ ही जमाडोबा क्षेत्र में टाटा स्टील फाउंडेशन के सहयोग से टाटा जामाडो...