भदोही, अप्रैल 26 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय में शनिवार को विश्व मलेरिया दिवस पर शपथ ग्रहण का आयोजन हुआ। इसमें सीएमएस डॉ. अजय कुमार तिवारी ने चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को मलेरिया बीमारी से बचाव के प्रति जागरूक करने का शपथ ग्रहण कराया। इस दौरान सीएमएस ने कहा कि मलेरिया बीमारी से बचाव के प्रति जागरूक होने की जरूरत है। मच्छरों के प्रकोप से यह बीमारी तेजी से फैल रहा है। ऐसे में हमें अपने घरों के आसपास का माहौल साफ-सुथरा रखना होगा। रात्रि में मच्छरों से बचाव को फूल बाजू का कपड़ा पहनना चाहिए। कूलर का पानी नियत समय के अंदर बदलते रहें। यह भी पढ़ें- मलेरिया रोग से बचाव के टिप्स देते हुए दिलाई शपथ बुखार आता है तो चिकित्सकीय परामर्श लेकर ही दवा का सेवन करें। कूलर, पानी की टंकियों, पुराने टायर, टूटे बर्तन, नारियल के ...