चाईबासा, अप्रैल 22 -- चाईबासा। हाई स्कूल कुमारडुंगी में स्कूल अवेयरनेस कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को मलेरिया के बारे में जानकारी दी गई। बीमारी फैलने के कारण ओर इससे बचाव के उपाए बताए गए। बच्चों को सुझाव दिया गया कि ऐसी स्थिति में सहिया या स्वास्थ्य कर्मियों से संपर्क कर तुरंत इलाज शुरू करें। गर्भवती महिलाओं का इलाज डॉक्टर की सलाह से ही करवाना चाहिए। मलेरिया से बचाव के लिए घर के आसपास साफ-सफाई रखें। गड्ढों में पानी जमा न होने दें। सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें और पूरे कपड़े पहनें। घर के आसपास कोई व्यक्ति बीमार हो तो उसे मलेरिया जांच करवाने की सलाह दें। यह भी पढ़ें- सदर व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में मलेरिया से बचाव के लिए किया गया जागरूक जांच में पॉजिटिव आने पर तुरंत अस्पताल भेजें ताकि उसक...