सिमडेगा, जून 1 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। मलेरिया रोधी माह के तहत जिले भर के गांवों में जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। ठेठईटांगर के कोनमेंजरा धवईपानी में एमपीडब्‍ल्‍यू ने जागरुकता कार्यक्रम चलाया। मौके पर उन्‍होंने ग्रामीणों को मलेरिया से बचने के लिए कई टीप्‍स दिए। उन्‍होंने सोते समय हमेशा मच्‍छरदानी का उपयोग कर मलेरिया से बचाव होने की जानकारी दी। उन्‍होंने कहा कि मलेरिया एक जानलेवा बीमारी है। जो संक्रमित मादा एनोफिलिज मच्‍छर के काटने से फैलता है। कोई भी बुखार मलेरिया हो सकता है। इसलिए बुखार होने पर तत्‍काल खून जांच कराएं। झाड़ फूक के चक्‍कर में समय न गवाएं। आस पास के इलाके में अगर जल जमाव को रहा हो, उसे नष्‍ट करें। यह भी पढ़ें- मलेरिया रोधी अभियान शुरू, 30 जून तक चलेगा बड़े जल जमाव वाले क्षेत्र में मिट्टी का तेल अथवा जला हुआ मोबिल डालें। क...