कन्नौज, अप्रैल 25 -- सीएमओ कार्यालय में शनिवार को विश्व मलेरिया दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर गोष्ठी के दौरान लोगों को मलेरिया रोग के कारण, लक्षण, उपचार आदि की जानकारी दी गई।गोष्ठी में सीएमओ डॉ स्वदेश गुप्ता ने बताया कि मलेरिया एक कोशकीय परजीवी प्लाज्मोडियम से होने वाली बीमारी है। जो संक्रमित मच्छरों से फैलती है। इसके मुख्य लक्षण ठंडक के साथ बुखार, सिरदर्द, उल्टी व बदन दर्द है। समय से इलाज के अभाव में बीमारी गंभीर हो जाती है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ उदय प्रताप सिंह ने बताया की मलेरिया से बचाव के लिए रात में सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करना चाहिए। यह भी पढ़ें- मलेरिया के प्रति किया जागरूक आसपास दूषित पानी इकट्ठा नहीं होने देना चाहिए। साफ-सफाई रखनी चाहिए। बुखार होने पर तत्काल आशा से संपर्क करें या नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ...