मलेरिया समीक्षा बैठक में टेस्टिंग बढ़ाने पर दिया जोर
जौनपुर, मार्च 25 -- जौनपुर, संवाददाता। जिले में मलेरिया नियंत्रण को लेकर बुधवार को मासिक समीक्षा बैठक हुई। अध्यक्षता जिला मलेरिया अधिकारी सुनील कुमार यादव ने की। बैठक में विभिन्न ब्लॉकों के नोडल लैब टेक्नीशियन अपनी-अपनी रिपोर्ट के साथ शामिल हुए। बैठक में ब्लॉकवार मलेरिया टेस्टिंग, रिकॉर्ड कीपिंग और रिपोर्टिंग की समीक्षा की गई। लक्ष्य के अनुरूप जांच बढ़ाने और नियमित बनाए रखने के निर्देश दिए गए। मरीजों को मलेरिया पेशेंट कार्ड उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। ब्लड स्लाइड के जरिए जांच, माइक्रोस्कोपी और 10 प्रतिशत ब्लड स्लाइड क्रॉस चेकिंग के लिए मलेरिया कार्यालय भेजने को कहा गया। पीएचसी, आयुष्मान आरोग्य मंदिर और आशा कार्यकर्ताओं के सहयोग से टेस्टिंग बढ़ाने, नियमित समीक्षा करने और पर्याप्त मात्रा में बाइवलेंट आरडीटी किट उपलब्ध रखने के निर्देश दिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.